- गैरसैंण की कविता ढौंडियाल ने पुलिस स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशीप में जीता स्वर्ण पदक।
गैरसैंण- उत्तराखंड चमोली जिले के गैरसैंण की रहने वाली कविता ढौंडियाल ने पुलिस स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशीप में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की केंद्रीय शूटिंग टीम की इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने 24 से 29 मार्च 2025 तक आयोजित अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता में 25 मीटर पिस्टल महिला स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। गैरसैंण नगर के समीप रिखौली गांव की रहने वाली कविता ढौंडियाल ने इससे पूर्व अपने करियर में कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं।
2022 में नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
2023 कुमार सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
2024 में नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
वर्तमान में कविता ने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। कविता ढौंडियाल के पिता दिनेश चंद्र ढौंडियाल कृषक व माता शकुंतला देवी गृहणी हैं।बचपन से ही खेलों में रुचि रखने वाली कविता ने कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर राष्ट्रीय और स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कविता ने प्राथमिक शिक्षा प्राईमरी स्कूल रिखोली,हाई स्कूल पब्लिक स्कूल गैरसैंण, इंटर जीआईसी गैरसैंण से व एमए इकोनॉमिक्स की शिक्षा डिग्री कालेज गैरसैंण से प्राप्त की है।कविता ने बताया की 2017 में भर्ती हुई और 2020 से शूटिंग में भाग लिया। हाल ही में इंदौर में सम्मान समारोह मेंं उन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा गया। कविता की उपलब्धि पर विधायक आनिल नौटियाल ने कहा कविता ने आपने माता-पिता ओर क्षेत्र के साथ ही उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।उनकी उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी,पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत,व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट,जगदीश चन्द्र टम्टा,प्रमुख शशी सौरियाल,हीरा सिंह फनियाल आदी ने उनकी उपलब्धि को गैरसैंण क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

