- पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
रुद्रपुर : ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली पुलिस ने सिडकुल की बजाज कंपनी के कर्मचारी नीरज पंत की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी चंदन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। हल्द्वानी निवासी नीरज पंत पंतनगर सिडकुल स्थित बजाज मोटर्स में कार्यरत था। 28 अक्टूवर को नीरज हल्द्वानी से कंपनी जाने के लिए रवाना हुआ था लेकिन वो कंपनी नहीं पहुंचा। गुरुवार को उसकी लाश किच्छा कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर के पास मिली थी।
मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। नीरज की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के पुलिस ने सीसीटीवी का सहारा लिया और हत्यारोपी चंदन चौधरी पुत्र मोतीलाल चौधरी निवासी खेड़ा वार्ड 19 रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी चंदन ऑटो चालक है इसके द्वारा ही नीरज के सर पर डंडा मारकर हत्या और लूट की घटना को अंजाम दिया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भीमताल में बाहरी बर्दाश्त नहीं, कांग्रेसियों ने अपनी ही पार्टी को दी चुनौती
हल्द्वानी :देर रात बिगड़ा मौसम, हल्द्वानी में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान
देहरादून :(बड़ी खबर) आज भी प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू 

