- नम आंखों से दी क्षेत्रवासियों ने शहीद आनंद सिंह रावत को अंतिम विदाई।
रुद्रप्रयाग- जम्मू के कठुआ में आतंकी हमले में शहीद हुए जनपद रुद्रप्रयाग के कांडा भरदार निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत का पार्थिव शरीर आज सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव कांडा भरदार पहुंचा। शहीद का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही गांव में शोक की लहर के साथ ही सभी की नम आंखों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, जखोली भगत सिंह फोनिया, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने शहीद के पैतृक गांव पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शहीद का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता पहुंची, जहां नम आंखों ने शहीद को नमन करते हुए उनको अंतिम विदाई दी। शहीद का पार्थिव शरीर में भारी संख्या में हुजूम उमड़ पड़ा जहां लोगों ने भारत माता की जय एवं शहीद आनंद सिंह अमर रहे के नारों से सारा क्षेत्र गुंजायमान हुआ। शहीद आनंद सिंह रावत का अंतिम संस्कार सूर्यप्रयाग घाट सुमाड़ी में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी एवं अन्य जन प्रतिनिधियों, सेना के जवानों, स्थानीय लोगों ने शहीद आनंद सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए तथा सभी ने नम आंखों से उन्हें नमन करते हुए अंतिम विदाई दी गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 
