कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड
♦️ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड का नशा की तस्करी पर प्रहार, जनपद बागेश्वर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई में, बड़ी मात्रा में चरस की बरामदगी ।।
♦️ एएनटीएफ ने वर्ष 2024 के शुरुआत में ही एक बार फिर से अंतरराज्यीय ड्रग–तस्कर को गिरफ्तार कर उससे 5 किलो 305 ग्राम चरस किया बरामद ।।
♦️ बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 26 लाख रुपए आंकी गई कीमत
♦️ गिरफ्तार अभियुक्त कई वर्षो से चरस की तस्करी में रहा है, संलिप्त
♦️ अवैध नशे का बड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क नेस्तनाबूद, पिछले काफी समय से ड्रग तस्कर था, एएनटीएफ की रडार पर।।
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अभिनव कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) एवं जनपद बागेश्वर के थाना बैजनाथ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कल रात्रि को कार्रवाई करते हुए जनपद बागेश्वर के थाना बैजनाथ क्षेत्रअंतर्गत 01 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 किलो 305 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस पहाड़ों से अलग-अलग व्यक्तियों से खरीद कर लाल कुआं/ रुद्रपुर आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था. ANTF टीम द्वारा अभियुक्त को कंधार बैंड ग्वालदम रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.
एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
ANTF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2023 में 27 किलो 412 ग्राम चरस, 7 किलो 915 ग्राम अफीम तथा 1 किलो 391 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई थी
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-
1. दया किशन तिवारी पुत्र स्वर्गीय पूर्णानंद तिवारी, निवासी नियर अरिहंत स्कूल हल्दुचौढ. थाना लाल कुआं जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष
बरामद माल का विवरण-
5 किलो 305 ग्राम अवैध चरस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु
0135-2656202
9412029536
एएनटीएफ कुमायूँ युनिट-
- निरीक्षक पावन स्वरूप
- उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी
- अ0 उ0नि0 जगबीर शरण
- मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह
- मुख्य आरक्षी संजय कुमार
- आरक्षी वीरेंद्र चौहान
- मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कंनवाल(तकनीकी सहयोग)
थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष बैजनाथ कुंदन रौतेला
- अपर पुलिस उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश बबाड़ी
- आरक्षी नरेंद्र कुमार
- आरक्षी राजेश भट्ट
- आरक्षी सुरेंद्र कुमार

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री 
