उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से दुखद खबर सामने आई है।खटीमा के वरिष्ठ अधिवक्ता व खटीमा बार एसोशियेशन के सचिव छतर सिंह सैला की खटीमा नदन्ना बाईपास में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वरिष्ट अधिवक्ता की मृत्यु के समाचार से पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई है।पूरे मामले के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता व खटीमा बार एसोसिएशन के सचिव छतर सिंह सैला अपने पुत्र के साथ दो पहिया वाहन से अपनी रिश्तेदारी गौहर पटिया से अपने घर खटीमा को लौट रहे थे।इसी दौरान नदन्ना बाईपास में डंपर ट्रक से उनका वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया।
जिसमे अधिवक्ता छतर सिंह सैला व उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगो द्वारा 108 आपात सेवा को सूचना पर दोनो घायलों को खटीमा उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।जिससे डॉक्टरों ने जांच उपरांत खटीमा बार सचिव छतर सिंह सैला को मृत घोषित कर दिया।जबकि उनके घायल पुत्र का इलाज उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।बार सचिव छतर सिंह सैला की आकस्मिक मृत्यु के समाचार से अधिवक्ताओं सहित खटीमा इलाके में शोक की लहर फैल गई है।वही चकरपुर चौकी पुलिस द्वारा डंपर ट्रक को चकरपुर चौकी में खड़ा कर दिया गया है।खटीमा नागरिक अस्पताल के चिकित्सक वीपी सिंह ने सड़क दुर्घटना में वरिष्ट अधिवक्ता की मृत्यु की पुष्टि कर पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
