थल (पिथौरागढ़)। पहाड़ में हर दूसरे दिन सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों से भी शायद वाहन चालक सबक नहीं ले रहे हैं। तभी तो अपने साथ ही मासूम बच्चों की जान जोखिम में डालने से उन्हें गुरेज नहीं है। थल में ही आज एक स्कल की बस में क्षमता से दो गुने ज्यादा बच्चे ठूंसे गए थे। जांच में पता चला कि बस का टैक्स तक नहीं जमा है। पुलिस ने बस चालक का कोर्ट का चालान कर दिया।
थल थाने की चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक निजी स्कूल बस रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 57 बच्चे बैठाए नहीं बल्कि भरे गए थे। 25 सीटर बस में क्षमता से दोगुने से अधिक सवारी पर जब पेपर चेक किए गए तो पता चला कि बस का टैक्स भी बकाया है।
चालक के पास डीएल भी नहीं था। ऐसा कर बच्चों की सुरक्षा को पूरी तरह अनदेखा कर दिया गया। एसआई दिनेश शर्मा ने बताया कि इस लापरवाही के लिए बस चालक का कोर्ट का चालान किया गया। कहा आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। यातायात नियमों को तोड़ने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी थाना और चौकी पुलिस को निर्देशित किया गया है। ओवरलोडिंग से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहनों में ओवरलोडिंग करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -रेखा यादव, एसपी पिथौरागढ़।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
