- सिद्धबली मंदिर के पास बारिश में बोल्डर गिरने से बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त
उत्तराखंड के कोटद्वार में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सिद्धबली मंदिर के पास तेज बारिश के चलते पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर गिर पड़े, जिससे एक बोलेरो वाहन चपेट में आ गया। बोलेरो (UK 11 TA 1610) में कुल आठ लोग सवार थे, जो कोटद्वार की ओर जा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान सतवीर पुत्र रणवीर लाल और रविन्द्र उर्फ मोनू पुत्र लक्ष्मण के रूप में हुई है।
घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी रास्तों पर सफर करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 

