- काली कुंड के पास अचानक पहाड़ी से गिराबोल्डर, कार हुई क्षतिग्रस्त।
ऋषिकेश- नीलकंठ से लक्ष्मण झूला आ रही एक चलती कार पर पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। बोल्डर कार के अगले हिस्से पर गिरा। घटना में कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार चला रहे अमरोहा निवासी मनीष को मामूली चोट आई और उनकी पत्नी अंजू और 10 साल की बेटी यशवी सकुशल कार से बाहर निकल गए। लक्ष्मण झूला थाना पुलिस ने मनीष को निकटवर्ती अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि मनीष अपनी पत्नी और बेटी के साथ नीलकंठ से दर्शन कर वापस आ रहे थे। काली कुंड के पास अचानक पहाड़ी से बोल्डर कार के अगले हिस्से पर गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी हासिल कर घायल हुए मनीष को अस्पताल भेजा। कार क्षतिग्रस्त होने और सड़क पर मलबा आने की वजह से नीलकंठ लक्ष्मण झूला मोटर मार्ग बंद हो गया। पुलिस ने जेसीबी से मालबा साफ कराकर नीलकंठ लक्ष्मण झूला मोटर मार्ग को सुचारू रूप से वाहनों के लिए खोल दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
