RUDRAPUR NEWS- इस माह हत्या और आत्महत्याओं में ऊधमसिंह नगर जिला अव्वल रहा है। हर दिन यहां अपराध से जुड़ी खबरें आ रही है। रुद्रपुर से लेकर काशीपुर तक पूरे जिले में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। लगातार हत्याओं और आत्महत्याओं से जिले में सनसनी फैली है। अब ड्यूटी गया एक कर्मचारी पेड़ पर लटकता मिला। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के जगतपुरा निवासी 40 वर्षीय अली हसन सिडकुल के एक कंपनी में काम करता था। बुधवार सुबह वह ड्यूटी के लिए गया था। लेकिन देर शाम जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। जिसके बाद गुरुवार को परिजनों ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी।
देर शाम सिडकुल स्थित पानी की टंकी के पास पेड़ पर लटकती युवक की लाश मिली। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने मृतक की शिनाख्त अली हसन के रूप में की। इसके बाद में पुलिस ने अली हसन के के परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
