Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना इतनी हृदय विदारक थी कि दोनों ट्रक के पहियों में फंस कर काफी दूर तक घसीटते रहे और बुरी तरह से कुचलकर युवकों के शव क्षत-विक्षत हो गए। दोनों युवकों की शिनाख्त अल्मोड़ा निवासी के रूप में हुई है मृतक युवक यहां सिडकुल के कंपनी में काम करते थे।
प्राप्त समाचार के मुताबिक बाइक सवार दो युवक मंगलवार देर रात बाइक पर रुद्रपुर की ओर से दिनेशपुर जा रहे थे। जब वह जयनगर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर दिनेशपुर एसओ विनोद जोशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। दोनों बाइक सवार ट्रक से इस कदर कुचल गए कि उनको पहचान पाना मुश्किल हो गया था। उनके शरीर भी ट्रक के नीचे आकर क्षतविक्षत हो गए थे। एसओ विनोद जोशी ने दोनों के शव देर रात मोर्चरी भिजवा दिए।
मृतकों में एक की पहचान नवीन बिष्ट पुत्र दीवान सिंह निवासी डूंगरा भनोली अल्मोड़ा उम्र 28 वर्ष और दूसरे की पहचान दलीप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी डूंगरा भनोली अल्मोड़ा उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक संख्या यूपी 38 टी- 1298 को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है वह नवीन के कालीनगर स्थित घर पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते मे हुए हादसे में दोनों की मौत हो गयी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

