पिथौरागढ़- उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां खिरचना पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 03 गम्भीर रूप से घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मुनस्यारी से हल्द्वानी जा रही एक कार पिथौरागढ़ के खिरचना पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में हल्द्वानी निवासी विजय भण्डारी, गगन अरोड़ा, मनीष कुमार और चारू चन्द्र बृजवासी सवार थे, इनमें से चारू चन्द्र बृजवासी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह लोग हल्द्वानी से मुनस्यारी घूमने आये थे। मुनस्यारी से वापस हल्द्वानी लौटते वक्त यह हादसा हो गया।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों का स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। तीनों घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए सीएचसी कनालीछीना भेजा गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

