Udham Singh Nagar News – उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत पुलभट्टा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को लिया कब्जे में ,चालक फरार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को यहां बरी क्षेत्र में कार और बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार दोनों को दूर तक घसीटते हुए ले गयी। चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है बता दें कि कार में सरपंच लिखा हुआ है
बताया जा रहा है कि गुरमीत सिंह आयु 58 वर्ष पुत्र गुरवचन सिंह निवासी आमखेड़ा थाना बहेड़ी जनपद बरेली यूपी अपनी पत्नी बलविंदर कौर आयु 55 वर्ष के साथ शनिवार दोपहर रुद्रपुर से दवाई लेकर घर वापस जा रहे थे पुलभट्टा थाने के बरी गांव में सरस्वती शिशु सदन के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार नम्बर यूके 06 क्यू /3788 ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान कार दोनों को घसीटती चली गयी। हादसे के बाद चालक कार को छोड़ कर फरार गया।
दुर्घटना में गुरमीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर बरा चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र भट्ट मौके पर पहुच गए। उन्होंने घायल बलविंदर कौर को आपातकाल सेवा 108 से अस्पताल भेजा। लेकिन उसने भी रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल 
