ऋषिकेश- संदिग्ध परिस्थितियों में एम्स की छठी मंजिल से कूदकर एमबीबीएस के सेकंड ईयर के छात्र ने अपनी जान दे दी। मृतक छात्र की पहचान रजत मूंद पुत्र विजय कुमार निवासी श्री गंगानगर राजस्थान के रूप में हुई है। रजत ने मेडिकल कॉलेज की छठी मंजिल पर पहुंचकर अचानक जंप लगा दी। फर्श पर गिरते ही साथ चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के सभी लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
एम्स प्रशासन ने तत्काल रजत को उठाकर इमरजेंसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रजत को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल रजत का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुट गए हैं कि आखिरकार रजत मूंद ने इस प्रकार आत्मघाती कदम क्यों उठाया है। बता दे कि वर्ष 2020 में रजत मूंद ने एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एम्स ऋषिकेश में एडमिशन लिया था। एम्स एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों में शोक की लहर।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

