Rudrapur Accident News: रुद्रपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, गत रात्रि नैनीताल मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतक छात्र के पिता पुलिस लाईन में एएसआई पद पर कार्यरत हैं। घायल युवक की माता पुलिस लाइन में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत है। मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी सी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर आ पहुंचे।
जानकारी के अनुसार दिनेशपुर के जयनगर निवासी रमेश चंद्र पुलिस लाइन के एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। उनका 25 वर्षीय पुत्र राकेश चन्द्र अपने साथी पुलिस लाइन में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत महिला परमेश्वरी देवी के पुत्र राजीव के साथ कार में सवार होकर नैनीताल मार्ग पर से होकर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर मॉल के समीप मार्ग किनारे स्थित विद्युत पोल से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार सवार दोनों दोस्तों को गंभीर चोटें आईं। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां राकेश की मौत हो गई। जबकि राजीव की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे रैफर कर दिया गया। राजीव को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इधर मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए घायल राजीव से मिल उससे घटना की जानकारी ली।
सिड़कुल चौकी के एसआई मोहन चन्द्र भट्ट ने मृतक छात्र राकेश चन्द्र का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृतक छात्र राकेश दो भाईयों में बड़ा था। घटना से पुलिस महकमें में शोक की लहर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
