Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 13 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं कल से मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों पिथौरागढ़ उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं राज्य के अन्य पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 11 जून से 13 जून तक राज्य के पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ झोंकेदार और झक्कड़ हवाएं चलने ओलावृष्टि गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है जिसको लेकर तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून में 10 जून से 14 जून तक येलो अलर्ट जारी कर एडवाइजरी भी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र पुणे 10 और 11 जून को गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झोकेंदार हवाओं की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस दौरान कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि तथा कच्चे असुरक्षित भवनों को नुकसान भी होने की संभावना है। वहीं 12 और 13 जून को गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ,ओलावृष्टि तथा 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान आने से बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान तथा कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है इसलिए मौसम विभाग ने इस दौरान बेहद सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से दहशत, यहां था केंद्र
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश 

