बागेश्वर- जिले के कांडा तहसील के ग्राम भैसुडी गांव मैं जंगल चरने गए 5 बैल आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दर्दनाक रूप से मर गए। बताया जा रहा है कि आकाशी बिजली चीड़ के एक पेड़ पर गिरी और पेड़ के नीचे 5 बैल चारा चर रहे थे। जिस वजह से पांचो बैलों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि यह सभी बैल गरीब किसान परिवार के थे जिनमें प्रताप राम का एक बैल, खीम राम के दोनों बैल, गोपाल राम का एक बैल मर गया और ये एक ही परिवार के तीनों भाई है व एक अन्य व्यक्ति इन्द्र कुमार का एक बैल भी आकाशीय बिजली से मर गया । जानकारी के अनुसार अपने जानवरों को जंगल में घास चराने को ले गए थे और गनिमत रहीं की उस समय वहां कोई ग्रामीण बैलों के साथ नहीं था नहीं तो और कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

ग्रामीणों के मुताबिक दिन के टाइम में सभी लोग अपने जानवरों को जंगल में छोड़कर खाना खाने रोज की तरह घर गये हुए थे जब शाम के समय वह अपने जानवरों को लेने गए तो कुछ बैल उन्हें रास्ते में सुरक्षित मिल गये जबकि पांच बैल उन्हें नहीं मिले तो वह उन्हें ढुढने को कुछ आगे जंगल की ओर गये तो वहां का हाल देखकर दंग रह गए। जहां उन्होंने सारे बैल मरे हुए मिलें जब इधर उधर देखा तो सामने पेड़ पर बज्र के निशान दिखाई दिए तब पता चला कि आकाशीय बिजली से ये हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के माध्यम से सासन-प्रषासन से मदद की गुहार लगाई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड- यहां आकाशीय बिजली गिरने गरीब किसान के 5 बैलो की दर्दनाक मौत”
Comments are closed.



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 


Dukhad.
Bahut dukh hua sunkar.