पिथौरागढ़- उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच यहां सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला से दुखद खबर सामने आई है। धारचूला के राथीं में एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक धारचूला से जुम्मा जा रही एक आल्टो कार खाई में जा गिरी कार में दो लोग सवार थे चालक की मौके पर ही मौत हो गयी कार सवार दूसरे व्यक्ति को रेस्क्यू कर धारचूला अस्पताल लाया गया अस्पताल में जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक रांंथी के पास यह हादसा हुआ जिसमें चालक जितेंद्र धामी (26) समेत कार सवार नरेंद्र सिंह (25) की मौत हो गई है दोनों कार सवार जुम्मा गांव के रहने वाले थे कार धारचूला से जुम्मा जा रही थी रांंथी रोड में चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और कार गहरी खाई में जा गिरी हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हुई दोनों शवों का धारचूला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
