Bageshwar News- बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील में जन्मी उत्तराखंड प्रेमा रावत का सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है । प्रेमा के भारतीय सीनियर टीम में चयन होने पर जिले और राज्य के खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया है ।
प्रेमा का कपकोट तहसील के दूरस्थ्य गावं सुमटी से ताल्लुक है । प्रेमा का चयन ऑलराउंडर के रूप में हुआ है । वह बेहतरीन बेटिंग के साथ फिरकी गेंदबाजी करती है । चयन ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण प्रेमा का टीम में चयन हुआ है। प्रेमा के चयन पर गांव में खुशी का माहौल है ।
प्रेमा ने प्राथमिक शिक्षा गांव के स्कूल से प्राप्त की है । प्राइमरी के बाद प्रेमा अपने पिता के साथ बरेली रहती हैं जहां से उन्होंने क्रिकेट के गुर सीख अपना चयन भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट में होने तक बहुत मेहनत की है ।

प्रेमा के पिता केदार सिंह रावत वायु सेना बरेली में तैनात हैं जबकि प्रेमा की माँ बसंती देवी गृहणी हैं । प्रेमा 31 अक्टूबर से पुणे में होनेवाली प्रतियोगिता में अपने हुनर दिखाने को तैयार है ।
प्रेमा के पिता बताते हैं कि प्रेमा को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा है गांव के छोटे बच्चों के साथ वह बल्ला लेकर पहुच जाया करती थी । गांव से बरेली आने के बाद भी क्रिकेट का शौक कम नही हुआ और धीरे धीरे प्रेमा ने इसे अपना रूटीन बना लिया । स्कूल उसके बाद स्तर पर प्रेमा लगातार क्रिकेट खेलती रही है । प्रेमा के चयन होने पर उसके घर सहित बागेश्वर में खुशी है । बागेश्वर क्रिकेट एसओ० के जिलाध्यक्ष सुरेश सोनियल सहित क्रिकेट प्रेमियों ने प्रेमा की उपलब्धि पर खुशी जताई है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
