RUDRAPUR NEWS- रुद्रपुर में टैंक में गिरने से तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मरने वालों में में सीईटीपी हेड भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि कल उनके बेटे का जन्म दिन था लेकिन शाम को खुशियां मातम में बदल गई। जैसे ही सीईटीपी हेड के मौत की खबर लोगों को मिली तो वह उनके घर की ओर दौड़ा। सुबह से घर में चल रही जन्मदिन की तैयारी शाम को मातम में बदल गई। पति की मौत से उनकी पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि मूलरूप से हैदराबाद के रहने वाले रमन उर्फ रमन मकाला सीईटीपी के हेड थे। वह पत्नी अनीता और दो बच्चों के साथ ओमेक्स रिवेरा में रह रहे थे। सोमवार को उनके पुत्र का जन्मदिन था। सुबह जल्द ही घर आने की बात कहते हुए कंपनी के लिए आ गए। शाम करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही उनकी पत्नी अनीता और आसपास के लोग कंपनी पहुंच गए। जहां पति की लाश देखकर अनीता बेसुध हो गईं।
उनके साथ आये लोगों ने बताया कि पुत्र के जन्मदिन की पार्टी घर में थी। इसके लिए तैयारियां चल रही थी लेकिन पुत्र के जन्मदिन में पति की मौत का समाचार मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना तब हुई जब प्लांट का हेल्पर इनटेक टैंक की सफाई कर रहा था। इस दौरान वह टैंक में गिर गया। उसके शोर मचाने पर प्लांट हेड और मार्केटिंग कर्मचारी भी टैंक में उतरकर उसे बचाने गए तो अमोनिया और मिथैन गैस से दम घुटने से उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस एसडीआरएफ और फायर कर्मी पहुंच गए। इनटेक टैंक से तीनों की लाश निकालने लगे। घटना का पता चलते ही आसपास की कंपनियों के अलावा राहगीर भी कंपनी परिसर और गेट के पास एकत्र हो गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 
