अल्मोड़ा- रानीखेत थाना क्षेत्र में हुई कार दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू किया गया। देर रात्री SDRF टीम को जनपद नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा द्वारा अवगत कराया गया कि रानीखेत थाना क्षेत्र मे एक कार खाई में गिरी है। त्वरित रेस्क्यू लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट खैरना से उपनिरीक्षक चंदन सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन सेंट्रो कार है , जिसमे 04 लोग सवार थे जो अपने गांव हिड्रम जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले ही वाहन अनियंत्रित हो गया और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 02 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मूसलाधार बारिश और रात्रि का घोर अंधेरा रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न कर रहा था परन्तु अत्यंत विषम परिस्थितियों में भी SDRF टीम द्वारा 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर 02 जीवित लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया । नाम क्रमशः 1) प्रकाश S/O भोपालराम निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा , 2) माही निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा ।बाद रेस्क्यू घायल अवस्था में 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। तथा 02 लोगों प्रकाश चंद s/o खीम राम निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा व भुवन चंद s/o बुद्धिराम निवासी ग्राम हिड्रम अल्मोड़ा के शवों को रिकवर कर बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
SDRF रेसक्यू टीम में उपनिरीक्षक चंदन सिंह के नेतृत्व में टीम आरक्षी गणेश मेहरा, आरक्षी दीपचंद सति, आरक्षी प्रमोद मठवाल, आरक्षी दिनेश पूरी व अमित शामिल रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
