RUDRAPUR NEWS- विगत कुछ वर्षों से ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। खासकर रुद्रपुर में अपराधों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे पहले की कई हत्याओं से जिला दहल चुका है। अब रुद्रपुर के भदईपुरा में पत्नी का मुंह दबाकर पति ने हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद पति कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की बात बताई। उसके मुंह से हत्याकांड की बात सुनकर पुलिस के होश उड़ गये।। तत्काल उसे हिरासत में लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पत्नी की लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी 26 साल की फराह की शादी भदईपुरा निवासी मशरूफ से कुछ माह पहले हुई थी। खबर है कि मशरूफ आये दिन दहेज के लिए फराह को परेशान किया करता था। बुधवार रात को खाना खाकर दोनों अपने कमरे में सो गए थे। जिसके बाद सुबह किसी बात पर मशरूफ ने फराह का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह सीधे कोतवाली चले गया।
कोतवाली पहुंचकर उसने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी है। सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी उसे लेकर भदईपुरा पहुंचा। जहां फराह की लाश बैड में पड़ी हुई थी। हत्याकांड की खबर पुलिस ने खेड़ा निवासी मायके वालों को घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
