RAMNAGAR ACCDENT

उत्तराखंड- यहां हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक सवार के सर पर चढ़ गया लोडेड कैंटर, हुई दर्दनाक मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Champawat News- उत्तराखंड के चंपावत जनपद अंतर्गत लोहाघाट में दर्दनाक हादसा , ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत। मृतक चंपावत कलेक्ट्रेट में आउट सोर्स कर्मी था। बताया जा रहा है कि बाबरू निवासी सुरेश फर्त्याल आज दिन में अपनी बाइक पर चंपावत से लोहाघाट पहुंचा। बाइक पर उसने अनाज की एक बोरी लाद रखी थी। लोहाघाट में एसबीआई के एटीएम के पास उसने बाइक को साइड पर खड़ा तो कर दिया लेकिन बोरी के बोझ से वह बाइक के साथ सड़क पर गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रहे एक लोडेड कैंटर का टायर उसके सिर पर चढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड

जिसकी वजह से लगभग 32 वर्षीय सुरेश फर्त्याल की मौत हो गई। सुरेश जिला कलेक्ट्रेट में अर्थ व सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय में आउट सोर्स कर्मी के रूप में काम करता था, अपनी बाइक संख्या यूके 03 बी / 2439 से चम्पावत की ओर से आ रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही लोहाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें