Nainital News- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामगढ़ क्षेत्र में डेढ़ महीने के शिशु मंदिर परिसर में मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने स्वास्थ्य जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्चे को भेज दिया है। और पुलिस बच्चे की मां की तलाश में जुट गई है। घटना रामगढ़ के सालड़ी देवी मंदिर की है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को जब सालड़ी देवी मंदिर में पूजा अर्चना चल रही थी। इस दौरान मंदिर परिसर में गांव की महिलाओं द्वारा परिक्रमा करने के दौरान बरामदे में एक डेढ़ महीने के शिशु को रोता हुआ देखा गया, जिसके बाद इसकी सूचना पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह को दी गई। धीरे-धीरे यह खबर पूरे इलाके में फैल गई।
जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया, आनन-फानन में खेलना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने बच्चे को अपने पास रख लिया और स्वास्थ्य जांच के लिए भवाली लाया गया। जहां से बच्चे को सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चा एकदम स्वस्थ है और वही पुलिस बच्चे की मां की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कोई महिला उस बच्चे को मंदिर में और उसे छोड़ कर चली गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत! 

