chamoli news

उत्तराखंड: यहाँ सेना कैंप में लगी भीषण आग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चमोली : जिले के ज्योर्तिमठ में औली रोड के समीप स्थित सेना कैंप में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर सेना के जवान और फायर सर्विस की टीम तुरंत पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए…लेकिन आग इतनी विकराल हो गई कि इसे काबू में करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट

जानकारी के अनुसार, आग सेना के स्टोर में लगी थी, जिसमें मुख्य रूप से प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था। आसपास के खेतों में सुखी घास होने के कारण और तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

हालांकि अब फायर सर्विस और जवान धीरे-धीरे आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की हताहत या नुकसान से बचने के लिए सभी सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें