gairsain

उत्तराखंड: यहाँ ग्रामीणों ने वनकर्मियों को बनाया बंधक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

गैरसैंण: गैरसैंण के सीमावर्ती मेहलचौरी और कुनीगाड क्षेत्रों में पिछले एक माह से मवेशियों पर लगातार गुलदार के हमलों ने ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार रात को गुलदार उजेटिया गांव के राजेंद्र मेहरा की गौशाला में घुसा और गाय व उसके बछड़े को मार डाला।

गुलदार ने केवल मेहलचौरी ही नहीं….बल्कि गढ़वाल क्षेत्र के भंडारीखोड में कृष्णानंद थपलियाल की तीन गायों को भी अपना निवाला बनाया। ऊजेटिया में मोहन सिंह के पालतू कुत्ते पर दोपहर में हमला हुआ और उसे घायल कर दिया गया। इसके बाद रंगचौणा की लीला देवी की गाय भी गुलदार का शिकार बनी। प्रभावित क्षेत्र से लगे कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जनपद में भी गुलदार ने पसारागांव, पुरानालोहबा और नवाण में पांच गायों को मार डाला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर

ग्रामीणों का कहना है कि अगर गुलदार पर रोक नहीं लगी तो यह बच्चों और वृद्ध लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है। इसी वजह से ग्रामीणों ने ऊजेटिया में गुलदार के हमले के बाद दो घंटे तक वनकर्मियों को बंधक बनाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे जिपंस सुरेश बिष्ट ने तुरंत पिंजरा लगवाने का आश्वासन दिया। बंधक वनकर्मियों को मुक्त कर, मृत गायों का पोस्टमार्टम कर दफनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान

बढ़ते हमलों ने बढ़ाई चिंता
सुरेश बिष्ट ने बताया कि गुलदार के लगातार हमले और उसकी गंभीरता को देखते हुए इसके नरभक्षी होने की संभावना है। इस पर उन्होंने डीएफओ से वार्ता की, जिसके बाद प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने की अनुमति दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल

सिलंगा ग्राम की प्रधान दीपा देवी और क्षेपंस वीरेंद्र नेगी ने कहा कि अल्मोड़ा में हुए घटनाओं के दो दिन बाद ही पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ा गया था….ऐसे ही उनके क्षेत्र से भी इसे दूर किया जाए। वनक्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है और वनकर्मियों की गस्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें