हल्द्वानी: (बड़ी खबर) बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, चली JCB

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

हल्द्वानी। शहर में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर-1 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम की टीम, एसपी सिटी एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

अभियान के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए कई अवैध अतिक्रमण हटाए गए, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गई। प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल

अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन का कहना है कि शहर को व्यवस्थित और सुचारू यातायात व्यवस्था देने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण न करें और प्रशासन का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें