AAG

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मे लगी भीषण आग, धुएं और लपटों ने इलाके में फैलाई दहशत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

काशीपुर : उधम सिंह नगर के आईटीआई थाना क्षेत्र में स्थित पेंटिंग टूल्स की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई…जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर

महुआखेड़ागंज नंद नगर इंडस्ट्रियल एस्टेट फेस 1 में स्थित डेकोर पेंटिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार नजर आया। दोपहर से लगी आग देर शाम तक लगातार जारी रही और घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

कंपनी में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। किसी के हताहत होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास जारी है। घटनास्थल के पास काला धुआं और उठती लपटें भयावह दृश्य बना रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश

उधम सिंह नगर के चीफ फायर ऑफिसर ईशान कटारिया ने बताया कि काशीपुर दमकल विभाग के अलावा आसपास की फैक्ट्रियों की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं। आग की भयावहता को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आग को पूरी तरह से बुझाने में अभी कई घंटे लग सकते हैं।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें