police

उत्तराखंड: दिल्ली से बरामद हुई दो गायब नाबालिग बहनें, पिता POCSO में गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र से 31 दिसंबर को गायब हुई दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है।

गंभीर आरोप सामने आए
बड़ी बेटी ने पिता पर जबरदस्ती और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस ने पिता के खिलाफ POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद

कैसे हुई बरामदगी
केलाखेड़ा पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और दिल्ली में दोनों बहनों का पता लगाया। दोनों को वन स्टॉप सेंटर, रुद्रपुर लाया गया। 15 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पूर्व उसके पिता द्वारा उसके साथ जबरदस्ती की गई थी, और इसी डर से वह अपनी छोटी बहन के साथ घर छोड़कर चली गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश

एसएसआई विनोद फर्त्याल ने कहा कि केलाखेड़ा से गायब हुई दोनों नाबालिकों को सुरक्षित दिल्ली से बरामद कर लिया गया है। बड़ी बेटी ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें