रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र में मसीतपुर गांव के पास हाईवे किनारे सवारी उतार रही एक बस को तेज रफ्तार ट्राले ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया…जबकि बस में सवार कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार 6 जनवरी की देर शाम काशीपुर से रुद्रपुर की ओर जा रही प्राइवेट बस हाईवे किनारे सवारी उतारने के लिए रुकी थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्राले ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर गदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को हाईवे से हटवाया गया…जिससे यातायात सामान्य हो सका।
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है…जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बस सड़क किनारे खड़ी है और कुछ ही पलों में ट्राला पीछे से आकर टक्कर मार देता है।
गदरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय पाठक ने बताया कि बस और ट्राले की टक्कर की सूचना मिली थी। यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद 
