चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है…जिसने राज्य के ग्रामीण इलाकों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को फिर से उजागर कर दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल महिला को डोली पर लादकर चार किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुँचाया…ताकि उसे अस्पताल पहुंचाया जा सके। यह घटना कोट केंद्री गांव की बताई जा रही है, जो टनकपुर तहसील में स्थित है।
जानकारी के अनुसार 5 जनवरी को पुष्पा देवी (35 वर्ष) अपने बकरी के चारे लेने के दौरान पेड़ से गिर गई थीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। गांव में न तो कोई नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा थी और न ही सड़क, इसलिए ग्रामीणों ने महिला को डोली में बिठाकर पैदल चलना पड़ा। लक्ष्मण सिंह, मदन, मोहन सिंह और दीपक सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने मिलकर महिला को मुख्य सड़क तक पहुँचाया। वहां से 20 किलोमीटर दूर टनकपुर अस्पताल तक वाहन से ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।
ग्रामीणों और पंचायत के अनुसार कोट केंद्री से पोथ और सेलागाड़ तक सड़क का सपना आज तक पूरा नहीं हो सका है। पंकज तिवारी ग्राम प्रधान ने बताया कि कोट केंद्री तक सड़क न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही है…लेकिन अभी तक कोई ठोस काम नहीं हुआ।
लोक निर्माण विभाग ने कुछ समय पहले सड़क का सर्वे किया था। अधिशासी अभियंता मोहन चंद्र पलड़िया ने कहा कि 18 किलोमीटर लंबी पोथ-कोट केंद्री-सेलागाड़ सड़क की स्वीकृति की प्रक्रिया गतिमान है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद 
