देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों के साथ बैठक की….जिसमें उच्चतम न्यायालय द्वारा बेसहारा पशुओं के संरक्षण और प्रबंधन के संबंध में दिए गए निर्देशों पर चर्चा की गई। बैठक में कुत्तों और गोवंश के मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने कहा कि सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले स्थानों से स्ट्रे कुत्तों और बेसहारा गोवंश के संबंध में न्यायालय के निर्देशों का पालन अनिवार्य है। देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और काशीपुर जैसे बड़े शहरों में इसके अनुपालन के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर बेसहारा पशुओं और गोवंश के मामलों की जानकारी लेते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि क्रिटिकल क्षेत्रों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बेसहारा गोवंशों के लिए कांजीहाउस तैयार किए जाएंगे और उनका संचालन व्यवस्थित रूप से किया जाएगा।
सचिवालय ने परिवहन विभाग को भी निर्देश दिए कि सभी बस टर्मिनल और रेलवे स्टेशन के आसपास बेसहारा पशुओं और गोवंश के मामले में स्थानीय निकायों की मदद से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्थानीय लोगों को इन पशुओं को गोद लेने और उनका पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद 
