Kashipur News : शुक्र्रवार को काशीपुर में एक एलएलबी की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप उसके पति की ओर से दहेज के लिए प्रताडि़त करने को उसकी आत्महत्या का कारण बताया है।
जानकारी के अनुसार कुंडा थाना क्षेत्र के बेतवाला निवासी 29 वर्षीय रश्मि पुत्री जोगा सिंह की शादी 20 फरवरी 2018 को नादेही चीनी मिल निवासी राजीव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति राजीव दहेज में कार व नकदी की मांग करने लगा। ऐसे में आये दिन मारपीट कर प्रताडि़त करने लगा। रोज-रोज के कलेश से तंग आगर करीब एक साल बाद पति रश्मि को मायके में छोडक़र चला गया। जिसके बाद पति के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ की शिकायत महिला हेल्पलाइन काशीपुर में की गई।
रश्मि की शिकायत के बाद महिला हेल्पलाइन में केस शुरू हो गया। केस शुरू होने के बाद पति केस वापस लेने के लिए रश्मि व उसकेपरिजनों पर दबाव बनाने लगा। मृतका के भाई आशीष कुमार ने बताया कि रश्मि एलएलबी की छात्रा थी। पति की प्रताडऩा से तंग आकर उसने शुक्रवार जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद वह उसे एक निजी अस्पताल में ले गये जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
