Nainital News- कुमाऊं क्षेत्र में पिछले 2 सप्ताह में नदी में नहाने के दौरान डूबने से कई लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन लोग इस तरह के हादसों से सबक नहीं ले रहे हैं 2 सप्ताह पूर्व नदी में नहाने गए पांच युवक डूबने की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया था, उसके बाद 1 दिन पूर्व ही गगास नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूबा था, आज फिर से एक ऐसी ही घटना हुई है जहां हल्द्वानी से पहाड़ की तरफ घूमने निकला युवक कोसी नदी में नहाने से डूब गया, जहां उसका अब तक पता नहीं चल पाया है लिहाजा एसडीआरएफ ढूंढ खोज कर रही है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को गंगापुर कृष्णा हल्दुचौड़ निवासी रोहित कुमार पुत्र प्रकाश चंद अपने छोटे भाई सौरव और साथी सूरज और जगतपाल शर्मा के साथ हल्द्वानी से ऊपर पहाड़ की तरफ घूमने निकले। इस दौरान कोसी नदी के किनारे पहुंचने पर उन्हें नदी में बहते पानी में नहाने का मन हुआ तो वह नदी में उतर गए इस बीच रोहित भंवर में फंस गया और नदी में डूबता चला गया दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन रोहित डूब गया हादसे के बाद तत्काल साथियों ने पुलिस को सूचना मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ढूंढ खोज अभियान शुरू कर दिया है फिलहाल अभी डूबे हुए युवक की कोई जानकारी नहीं पता चली है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
