death-body

उत्तराखंड: यहाँ मात्र 100 रुपये के विवाद ने पार्किंग मैनेजर की ले ली जान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: हरिद्वार में महज 100 रुपये के विवाद ने एक पार्किंग मैनेजर की जान ले ली। सहदेव सिंह जो बौंगला बहादराबाद निवासी थे और लंबे समय से पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग में नौकरी कर रहे थे शनिवार को हुए इस विवाद में अपनी जान गंवा बैठे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत

मामला केवल मामूली रुपये के विवाद का था….लेकिन आरोपितों की दबंगई ने इसे गंभीर हत्या में बदल दिया। इस घटना से उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरिद्वार में पर्यटकों और दुकानदारों के बीच झगड़े पहले भी होते रहे हैं…लेकिन इस बार केवल 100 रुपये के विवाद ने जान ले ली, जो शहर के लिए चिंता का विषय है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें