जसपुर-(उधमसिंह नगर) उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए बरामद किए गए जेसीबी मशीन और डंपर को छुड़ाने के एवज में ₹3 लाख रुपये मांगने के आरोप में वन क्षेत्राधिकारी को निलंबित किया गया है। प्रमुख वन रक्षक ने वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी जसपुर आनंद सिंह रावत पर अभियुक्तों से पैसे की लेनदेन की वार्ता का ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने पर उन्हें पद से निलंबित कर दिया है।
प्रमुख वन रक्षक विनोद कुमार ने अपने आदेश में कहा है कि निलंबन की अवधि में आनंद सिंह रावत को वन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार जीवन निर्वहन भत्ते की धनराशि बराबर दी होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को अवैध खनन करते हुए पुलिस चौकी धर्मपुर की पुलिस ने वन क्षेत्र से अवैध खनन करते हुए जेसीबी और डंपर बरामद किया था। जिसे वन क्षेत्राधिकारी को सुपुर्द कर दिया था। आरोप है कि वाहन स्वामी ने वाहन छोड़ने की गुहार क्षेत्राधिकारी आनंद सिंह रावत से लगाई जिस पर उन्होंने 3 लाख रुपए की डिमांड की । इस वार्ता को रिकार्ड कर फोन पर हुई इस वार्ता की रिकॉर्डिंग वाहन स्वामी ने प्रमुख वन रक्षक को भेज दी। जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
