Rudrapur News- उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित बंसल ज्वेलर्स में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 62.740 ग्राम सोने के जेवरात पार हो गए इस चोरी का पता चलते ही शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, तो पता चला किस शोरूम में आई दो महिलाओं ने बड़ी ही चतुराई से साढ़े तीन लाख का 1 जोड़ी सोने का कंगन चुरा लिया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गदरपुर निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि, वह बंसल ज्वैलर में मैनेजर हैं 30 अक्टूबर की रात 10:00 बजे शोरूम बंद कर स्टॉक का मिलान किया गया, तो इस दौरान 1 जोड़ी सोने का कंगन वजन 62.740 ग्राम कम मिला। जिसकी कीमत लगभग 3.53 लाख रुपया थी, काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिले। जिसके बाद शोरूम के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो दो महिलाएं खरीदारी के बहाने सोने का कंगन चुराते हुए सीसीटीवी में कैद दिखाई दी आरोप है कि उनके साथ एक युवक भी था। मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही महिलाओं की पहचान करनी शुरू कर दी है पुलिस ने बताया कि जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर 
