Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से चुनावी हलचल के बीच बड़ी खबर आ रही है। यहां पथरी थाना क्षेत्र के फूल गढ़ शिवगढ़ ग्राम में जहरीली कच्ची शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना से जहां क्षेत्र में कोहराम मच गया है वहीं जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। मामले में जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कच्ची शराब पीने से पथरी थाना अंतर्गत गांव फूल गढ़ तेलीवाला निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वही गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉली ग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी प्रत्याशी ने शराब वितरण कराई होगी। ऐसे में सूचना मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और पुलिस टीम को धरपकड़ के निर्देश दिए। जिसके बाद आसपास के थानों की पुलिस टीमें भी गांव में बुला ली गई और प्रत्याशियों के घरों व ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। प्रत्याशी घरों से फरार बताए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जहरीली शराब कहां बनी, कहां से लाई गई थी और किसने बांटी, इन सारे बिंदुओं पर छानबीन करते हुए आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास चल रहे हैं।
मृतकों के नाम
बिरम पुत्र बलजीत सिंह उम्र 60 वर्ष
अरुण पुत्र चंद्रभान उम्र 40 वर्ष
राजू पुत्र शेवाराम उम्र 45 वर्ष
अमरपाल पुत्र गोपाल उम्र 36 वर्ष
मनोज पुत्र धर्मवीर उम्र 32 वर्ष

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
