बागेश्वर। जिले के कपकोट क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने के गंभीर मामले में पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 7 अप्रैल को पीड़िता के परिजन की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी पिछले दो वर्षों से 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था और इस दौरान उसका गर्भपात भी कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी भूपाल साह (47 वर्ष) निवासी मल्लादेश फरसाली, कपकोट को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चर्चाओं का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 46 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, महंगी किताब खरीदवाने के दबाव
उत्तराखंड: 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन ही मिलेगी हाईटेक सुविधा
भूस्खलन से ऋषिकेश-चंबा हाईवे बाधित, तीन घंटे बाद खुला रास्ता
उत्तराखंड: सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास
उत्तराखंड: 47 साल के दरिंदे चाचा ने नाबालिग भतीजी से दो साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया
उत्तराखंड: यहाँ नशे में धुत युवकों का तांडव, पुलिसकर्मी को कुचला
पिथौरागढ़ : IG कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने पिथौरागढ़ में किया वार्षिक निरीक्षण
हल्द्वानी: विजिलेंस ने यहां 15 हजार की रिश्वत लेते भ्रष्टाचारी किया गिरफ्तार
उत्तराखंड :अनियंत्रित हो सड़क पर पलटी हरिद्वार से नेपाल जा रही डबल डेकर बस, 7 यात्री घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों की मान्यता की होगी जांच 
