देहरादून- कोरोनावायरस का असर जहां अर्थव्यवस्था पर पड़ा है तो वही स्कूलों के बंद होने के बाद बच्चों की शिक्षा पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ा है। क्योंकि मार्च के बाद से अब तक स्कूल नहीं खुल पाए हैं लिहाजा शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के सिलेबस का लोड ज्यादा ना हो इस वजह से स्कूली पाठ्यक्रम में 30 फ़ीसदी की कटौती की गई है शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने स्कूली पाठ्यक्रम में 30 फ़ीसदी कटौती का शासनादेश जारी करते हुए निर्देश में कहा है कि विद्यालय शिक्षा विभाग के तहत चलने वाले सरकारी अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020- 21 के लिए पुनर्गठित पाठ्यक्रम को लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें देहरादून- (बड़ी खबर) इस विभाग में 571 पदों में आई भर्ती, हो जाइए तैयार, 12 से आवेदन शुरू

इसके अलावा आदेश में कहा गया है कि कक्षा एक से आठवीं तक एनसीईआरटी द्वारा तैयार सीखने के परिणाम एवं वैकल्पिक अकादमी कैलेंडर को ही राज्य में लागू किया जाएगा, वही कक्षा 9 से 12 तक उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा तैयार पुनर्गठित पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा और शैक्षणिक सत्र 2020 -21 के लिए ग्रह और बोर्ड परीक्षाओं के लिए इसी पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी साथ ही पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम में की गई कटौती के संदर्भित प्रसंगों को छात्रों को पढ़ाया जाएगा ताकि छात्र छात्राओं को विषय का अधिकतम ज्ञान प्राप्त हो सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
