उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चमोली जेल से मंगलवार को दो कैदी फरार हो गये हैं। जिसके बाद से चमोली जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जहां जेल प्रशासन की ओर से अन्य कैदियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की ओर से जिले की सीमाओं के साथ ही जिले में चैकिंग शुरु कर दी गई है।
चमोली जेल के जेलर प्रमोद पांडे ने कहा कि मंगलवार को जब वे एक विदाई पार्टी में शामिल होने गोपेश्वर गये थे। इस दौरान सफाई के लिये कैदियों को बाहर लाया गया। जहां सफाई के दौरान मौका पाकर गोदाम की कुंडी तोड़कर जेल से फरार हो गये। कैदियों के फरार होने की खबर फैलते ही जेल में हड़कंप मच गया। वहीं जेल में तैनात कर्मचारियों की ओर से आसपास खोजबीन शुरु की गई। लेकिन कई देर तक कोई जानकारी न मिलने पर जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस सहित जिले के उच्चाधिकारियों को दी।
BIG BREAKING – राज्य सरकार ने जारी की UNLOCK 4 की गाइडलाइन, मिली छूट ही छूट
जेलर प्रमोद पांडे ने बताया कि जेल से भागा चमोली के रांगतोली निवासी नवीन चंद्र मार्च 2018 से पोक्सो एक्ट में आजीवन कैद की सजा काट रहा था। जबकि नेपाल के कलरही थाना, सुरखेत हाल चुन्नी बैंड, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग निवासी दीपक राणा इसी साल मार्च से अन्य मामले में विचाराधीन बंदी था। एसपी चमोली यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि घटना की सूचना के बाद जिले की सीमाओं सहित थाना व चौकियां को अर्लट कर दिया गया है। जल्द ही दोनों फरार बंदियों को पकड़ लिया जाएगा।
हल्द्वानी- उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा का बढ़ा कद, मिली यह अहम जिम्मेदारी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 
