- रूड़की में लू का कहर, पांच बच्चों समेत 11 लोग सरकारी अस्पताल में भर्ती
हरिद्वार- रूड़की मे लू से लोगों का हाल बेहाल है। भारी संख्या में लू की चपेट में आए लोग सरकारी अस्पताल में पहुँच रहे हैं। वहीं बीती रोज पांच बच्चों समेत 11 लोगों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। साथ ही ओपीडी में भी कई मरीज ऐसे आए हैं जिनमें लू लगने के लक्षण मिले हैं। उनको दवा देने के साथ ही विशेष सावधानी बरतने की डॉक्टरों ने सलाह दी है। गर्मी ने इस बार कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
सिविल अस्पताल रुड़की के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल ने बताया कि बीती रोज तकरीबन चालीस से पचास बच्चे अस्पताल में चेकअप के लिए आए थे ।जिनमें से दस बच्चो में लू के लक्षण मिले थे जिन्हें भर्ती करने की सलाह दी गई थी। जिनमें से पाँच बच्चों को परिजनों ने भर्ती किया था साथ ही इमरजेंसी में भी लू से प्रभावित बहुत से मरीज आ रहे हैं, जिन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
इनमें से अधिकांश को उल्टी,पेट दर्द, दस्त,थकान,बुखार आदि की शिकायत है। साथ ही उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी और लू चलने के कारण अलर्ट जारी किया गया है। अस्पताल में भी सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाए और अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने आमजन से अपील करी है कि गर्मी के बढ़ते प्रकोप को लेकर आवश्यक काम न होने पर दोपहर के बाद शाम तक घरों से न निकले और पानी का सेवन ज्यादा करें जिससे लू से बचाव हो सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की मौके पर ही मौत
लालकुआं :(बड़ी खबर) लालकुआं विधानसभा में घर घर पहुंचा अवैध नशा, युवा, कांग्रेसी सहित BJP पूर्व विधायक भी धरने पर
उत्तराखंड : यहाँ मजदूर झुलसा, घर का मीटर और सभी उपकरण फुंके
उत्तराखंड : शादी का वादा, मारपीट और शोषण के आरोप…महिला ने पुलिस जवान पर दर्ज कराया केस
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली किस्मत: महेंद्र बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया शुभारंभ, नयार घाटी बनेगी एडवेंचर डेस्टिनेशन
नैनीताल : राशन कार्ड संबंधी कार्य 7 तक बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल में जांच इन तीन अधिकारियों को मिली
उत्तराखंड: (Govt Job) सेना में ‘महिला अग्निवीर’ की भर्तियां
हल्द्वानी : शराब पिलाकर 10वीं की छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म 

