RUDRAPUR NEWS: प्रदेश में विगत महीनों कई स्पा सेंटरों पर छापे पड़े थे, जिसमें कई जगह देह व्यापार का धंधा सामने आया है। अब फिर से रुद्रपुर के एक स्पा सेंटर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसके बाद टीम ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते हुए स्पा सेंटर संचालिका समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
शुक्रवार रात पुलिस को रुद्रपुर स्थित गैलेक्सी स्पा सेंटर में देह व्यापार के धंधे की खबर मिली। जिसके बाद सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्या के नेतृत्व में टीम स्पा सेंटर पहुंची और छापामार कार्रवाई की। स्पा सेंटर संचालिका व स्वामी के मसाज कराए जाने की आड़ में देह व्यापार किए जाने की पुष्टि हुई। मौके से टीम ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।
छापेमारी में स्पा सेंटर में कार्यरत युवतियों के पास थैरेपी व मसाज करने संबंधी प्रमाण पत्र भी नहीं मिले। इस मामले में सीओ पंतनगर अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ में काम कर रही युवतियों ने बताया कि स्पा सेंटर संचालिका और स्वामी मसाज के नाम पर उनसे अनैतिक कार्य कराते हैं। इंकार करने से स्पा सेंटर से निकालने की धमकी देते है।
स्पा सेंटर स्वामी आदर्शनगर, फरीदाबाद और हाल वनखंडी रोड ट्रांजिट कैंप निवासी संदीप वर्मा उर्फ वीर पुत्र विजय पाल वर्मा तथा संचालिका जीए-49 पुल प्रहलादपुर, बदरपुर दक्षिण दिल्ली निवासी निकिता उर्फ नीतू बताया। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल, चार हजार की नकदी भी बरामद की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
