धारचूला (पिथौरागढ़)। स्याकुरी से धारचूला आ रही कार रोंगती पुल के जीरो प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में मामा- भांजे की मौत हो गई, जबकि कार सवार दूसरे बच्चे को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर किया गया है।
धारचूला के खेला गांव निवासी सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर लाल सिंह के पुत्र सुमित कुंवर (32) दिल्ली में डांस क्लास की कोचिंग देते थे। इन दिनों वह छुट्टी पर गांव आए थे। मंगलवार सुबह सुमित अपनी मां को कार से स्याकुरी छोड़ने गए थे। साथ में सुमित का भांजा आदित्य (12) और भतीजा स्पर्श (8) भी था। मां के छोड़ने के बाद वे धारचूला में शादी समारोह में जा रहे थे। सुबह साढ़े नौ बजे रोंगती पुल के पास सड़क पर आए लावारिस जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना पर 11वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक कमांडेंट जुबैर अंसारी, इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, सब इंस्पेक्टर और पुलिस जवान खाई में उतरे। तब तक सुमित की मौत हो चुकी थी। जवानों ने दोनों घायल बच्चों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान आदित्य कुंवर पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम खेत की मौत हो गई। दूसरे घायल स्पर्श पुत्र निक्कू कुंवर निवासी ग्राम खेला की गंभीर हालत देख डॉक्टर संदीप ने उसे पिथौरागढ़ भेज दिया। देर शाम पिथौरागढ़ जिला अस्पताल से भी हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर? 

