उधम सिंह नगर- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर निवासी व्यक्ति को रामपुर बाडर्र तक परिचालक बनाकर लिफ्ट देना 27 वर्षीय ट्रक चालक को भारी पड़ गया है। परिचालक बनकर बाडर्र तक आया व्यक्ति पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और अब ट्रक का चालक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। कल पुलिस ने उसे रामपुर सीमा से पकड़ कर आइसोलेशन में डाल दिया था। उसका सैंपल जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की वायरलॉजी लैब हल्द्वानी भेजा गया था। आज उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस युवक के साथ ही उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में अब तक कोरोना वायरस कोविड-19 पॉजिटिव संक्रमित की संख्या 8 हो चुकी है इस तरह अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 59 हो गई है। डिप्टी सीएमओ अविनाश खन्ना के मुताबिक मैनपुरी निवासी इस व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे हल्द्वानी के कोरोना स्पेशल हॉस्पिटल एसटीएच भेजा जा रहा है। एक और मरीज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उधमसिंह नगर प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
दुःखद खबर- सीमा में देश की रक्षा करते करते उत्तराखंड के दो लाल शहीद…
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं: बिंदुखत्ता में रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा 

