उत्तराखंड सरकार ने रेड और ऑरेंज जोन को छोड़कर ग्रीन जोन के लिए बड़ी राहत दी है 4 मई से लॉक डाउन की तीसरे चरण में यह राहत दी गई है, मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दीजिए lockdown के तीसरे चरण में 3 जोनों में अलग-अलग तरह की राहत मिलेगी सबसे पहले रेड जोन वाले जनपद में शहरी क्षेत्र में कोई राहत नहीं मिलेगी केवल ग्रामीण इलाकों में राहत दी जाएगी और शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक पूरी तरह सख्ती से लॉक डाउन का पालन किया जाएगा।
4 मई से सरकारी कार्यालय सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक खुलेंगे जिसमें महिला कार्मिक और 55 साल से ऊपर कार्मिकों को राहत दी गई है इसके अलावा सरकारी कार्यालयों को खोलने के लिए सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक सचिवालय को सुबह 9:30 बजे से 4:00 बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए हैं इन कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति में ग्रीन जोन में क और ख़ श्रेणी के अधिकारी शत-प्रतिशत रहेंगे ग और घ के 50% अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे
इसके अलावा रेड और ऑरेंज जोन में क और ख़ श्रेणी के शत-प्रतिशत और ग और घ श्रेणी के लिए प्रथम सप्ताह 33% उपस्थिति रहने का आदेश दिया गया है साथ ही सामाजिक दूरी और कार्यालय में सैनिटाइजेशन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में केवल अति आवश्यक कार्य के लिए ही आने के निर्देश दिए गए हैं।
लॉकडाउन-3 के तहत राज्य को तीन जोन में बांटा गया है-मुख्य सचिव केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार जोन को बांटा जाता है-मुख्य सचिव
उत्तराखंड का परफॉर्मेंस काफी बेहतर
राज्य के 10 जिले ग्रीन जोन में है-मुख्य सचिव
हवाई यात्रा, रेलवे की यात्रा, बस, मॉल, शिक्षण संस्थाएं है बंद
सभी संस्थानो में सेनिटाइजेश और सोशल डिस्टेंसिनग का रखना होगा ख्याल
7 बजे से शाम 7 बजे के बाद बेवजह घूमने नहीं दिया जाएगा
ग्रीन ज़ोन में सभी ऐक्टिविटी सुचारु होगी
कंटेंटमेंट जोन में पाबंदियां जारी रहेगी-मुख्य सचिव
रेड ज़ोन में ग्रामीण अंचल में काम हो सकेंगे
रेड ज़ोन के शहरी इलाक़ों में यथावत रहेगी स्थिति- मुख्य सचिव
हॉट स्पॉट इलाक़ों में पाबंदियां यथावत रहेंगी- मुख्य सचिव
लोगों ने पूरा सहयोग दिया लॉक डाउन में- मुख्य सचिव
प्रशासन, मीडिया, स्वयं सेवी संस्थाओं का अहम योगदान रहा- मुख्य सचिव
उत्तराखंड राज्य में 29 दिनों में हो रही कोरोना के दोगुने मामले
उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 59 है-मुख्यसचिव
ग्रीन जोन में सभी सरकारी कार्यालय खुलेंगे
55 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों को नहीं बुलाने के निर्देश
सचिवालय सुबह 9.30 से शाम 4 बजे तक खुलेगा
उत्तराखंड में 4 मई से व्यवसायिक प्रतिष्ठान सुबह 10 से 4 बजे तक खुलेंगी
अभी तक एक लाख 25 हज़ार लोगों ने उत्तराखंड आने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है-मुख्य सचिव
निरंतर बढ़ रही है रजिस्ट्रेशन की संख्या





अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
7 thoughts on “देहरादून- ( बड़ी खबर) 4 मई से राज्य सरकार ने खोला राहत का पिटारा, देखिए क्या-क्या सहूलियत मिलेंगी..”
Comments are closed.



उत्तराखंड: यहां नौकरी जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला समझाने का प्रयास
हल्द्वानी : हल्द्वानी विधानसभा में विजय कर्नाटक बने एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ
हल्द्वानी (बड़ी खबर) लैंड फ्रॉड कमेटी की बैठक, कमिश्नर और आई जी ने 30 भू माफियाओं पर मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
ब्रिटेन में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत, जानिए क्या हैं पूरे आरोप
हल्द्वानी : सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध
हल्द्वानी: अंकुर शर्मा बने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष
उत्तराखंड : मोर्चरी की बड़ी चूक! घर पहुंचने के बाद पता चला शव किसी और का है
देहरादून: (बड़ी खबर) मानसून से पहले प्री मानसून का येलो अलर्ट, रहे सावधान झमाझम होगी बरसात
देहरादून :(बड़ी खबर) इन पदों पर भर्ती के निर्देश 

Haridwar to nainital dhari ke liye bus ka p suvidha kab hai
निजी भवन निर्माण कार्य कितने बजे तक कर सकते है।
सर रेड जॉन में किस किस शहर का नाम फाइनल हुआ है 🙏 कृपया स्पस्ट करें।अनुरोध🙏
अभी जोन चिन्हित नहीं हुए हैं नए नियम 4 मई से लगने हैं लिहाजा कल तक जोन तय किए जा सकते हैं
क्या एक ग्रीन जोन जिले से दूसरे ग्रीन जोन जिले में जा सकते हैं?
hanji
Right