चमोली की दो छात्रायें व दो छात्र दिखाएंगे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में अपना जोहर।
गौचर (चमोली)- जनपद चमोली के लिए गौरव का विषय है कि एनसीसी के चार प्रतिभाशाली कैडेटों का चयन 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन किया गया है। यह चयन कैडेटों की कड़ी मेहनत,अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है।
शिवानंद नौटियाल महाविद्यालय की दो बालिका कैडेट, आइसा पुत्री विक्रम सिंह, ग्राम सेंज तथा तनुजा पुत्री लक्ष्मी देवी, ग्राम सिमली, ने एनसीसी का सी सर्टिफिकेट प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों कैडेट लंबे समय से एनसीसी गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और विभिन्न शिविरों एवं कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। वहीं दो छात्र कैडेट बी सर्टिफिकेट के साथ परेड के लिए चयनित हुए हैं। इनमें शाहिल कुमार पुत्र मनतोष कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग, ग्राम कर्णप्रयाग तथा अरुण सिलोड़ी पुत्र अशोक सिलोड़ी ,ग्राम सिलोड़ी नारायणबगड़, हेमंती नंद गढ़वाल केंद्रीय विश्व विद्धयालय श्रीनगर मै अध्यनरत हैं। दोनों कैडेटों ने कठिन चयन प्रक्रिया में अनुशासन,शारीरिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। वही एनसीसी के प्रभारी डॉ नरेंद्र पनघल ने कहा कि दोनो छात्रायें होनहार है विद्यालय का नाम रोशन किया ऐसे बच्चो पर हमे गर्व है। चारों कैडेटों के चयन से जनपद चमोली, संबंधित शिक्षण संस्थानों और उनके परिवारजनों में हर्ष का माहौल है। जनपदवासियों ने कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रसेवा में निरंतर योगदान की कामना की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: स्वच्छता का संदेश देने सड़कों पर उतरे सीएम धामी, खुद लगाई झाड़ू
कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या 
