देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत दिसंबर माह की पेंशन किश्त जारी कर दी है। यह राशि डीबीटी प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई।
रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से कुल 9 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। इस पहल से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और निराश्रित पेंशन से जुड़े लोगों को लाभ मिला है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। डीबीटी प्रणाली से भुगतान होने से पारदर्शिता बढ़ी है और लाभार्थियों को समय पर पैसा मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन के पात्र लोगों की पहचान 59 वर्ष की उम्र से ही कर ली जाए, ताकि 60 वर्ष पूरे होते ही पेंशन मिलने में कोई देरी न हो। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे….इसके लिए नियमित सत्यापन और निगरानी जरूरी है।
इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति 
