देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा कि आई अपडेट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-61/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 17 सितम्बर, 2024 में विभिन्न विभागों के अन्तर्गत विज्ञापित आशुलिपिक /वैयक्तिक सहायक संवर्ग के रिक्त पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक-08-12-2024 को आयोजित की गयी। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रथम चरण की दिनांक 16 जून, 2025 से दिनांक 10 जुलाई, 2025 तक टंकण एवं आशलेखन परीक्षा आयोजित कराई गई।

प्रथम चरण की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा में रिक्त पदों के सापेक्ष पूर्ण संख्या में अर्ह अभ्यर्थी प्राप्त न होने के द्वितीय चरण की टंकण व आशुलेखन परीक्षा दिनांक-02 फरवरी, 2026 से दिनांक-07 फरवरी, 2026 तक देहरादून जनपद के सिद्धार्थ लॉ कॉलेज, सहस्त्रधारा रोड़, देहरादून में संचालित की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
Ad

सूच्य है कि लिखित परीक्षा एवं प्रथम व द्वितीय चरण की टंकण व आशुलेखन परीक्षा के उपरांत भी पूर्ण संख्या में अर्ह अभ्यर्थी प्राप्त न होने के कारण तृतीय चरण की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।

अतः आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक हेतु जारी तृतीय चरण की औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा दिनांक 09 मार्च, 2026 से आयोजित की जानी प्रस्तावित है। उक्त औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि, समय व स्थान की सूचना आयोग के द्वारा पृथक से वेबसाइट पर शीघ्र प्रसारित की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें