नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात कर वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों और नमामि गंगे परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत लगभग 408.82 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जनवरी से अप्रैल 2027 तक आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है…इसलिए गंगा की स्वच्छता और अविरलता बनाए रखना प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 253 करोड़ रुपये की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के तहत अतिरिक्त धनराशि और इकबालपुर कनखल व जगजीतपुर नहरों की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की। इससे हरिद्वार जिले के भगवानपुर और लक्सर क्षेत्र की करीब 13 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा और पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से हरिद्वार कुंभ 2027 को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

