- बागेश्वर की दो बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
- ✍️ विशाखापट्टनम में ताइक्वाण्डो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता रजत व कांस्य पदक
बागेश्वर: बागेश्वर के ताइक्वांडो खिलाड़ी हर प्रतियोगिता में अपना परचम लहरा रहे हैं। इसी क्रम में दो बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाया। एक ने रजत तो दूसरे ने कांस्य पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
जिला ताइक्वांडो संघ के उप सचिव ललित नेगी ने बताया कि दो से चार अगस्त तक विशाखापटनम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेली गई। इस प्रतियोगिता में लता कोरंगा ने कांस्य तथा भूमिका टाकुली ने कांस्य पदक जीता है। लता व भूमिका राष्ट्रीय स्तर की बेहतरीन खिलाडी हैं, विवेकानन्द विघा मंदिर मे अध्ययन कर रहीं दोनो छात्रा लगातार उतराखंड व बागेश्वर जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर गौरन्वावित कर रही हैं। इस उपलब्धि पर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अनिल कार्की, दरवान सिह परिहार, विधायक सुरेश गडिया, पार्वती दास, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिह सौन, द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त कमलेश तिवारी, क्रीडा अधिकारी गुंजन बाला, ताइक्वांडो कोच किरन नेगी, गजेंद्र परिहार, महेंद्र परिहार, आशीष धपोला ने खुशी जताई है। प्रदेश ताइक्वांडो के अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी ने खिलाडियों को स्मार्ट वॉच देकर हल्द्वानी मे सम्मानित किया। प्रतियोगिता मे गोकुल खेतवाल उतराखंड टीम कोच के रुप में गये थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे 

